बीजापुरः दो दिन से लापता थी सहायक कांस्टेबल की पत्नी, अब इस हाल में मिली लाश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नगर पालिका कार्यालय के पीछे मंगलवार की सुबह दो दिन से लापता असिस्टेंट पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का शव बरामद हुआ है। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी है। घटना बीजापुर कोतवाली क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शांति नगर वार्ड की रहने वाली अनिता ककेम पत्नी सोनू ककेम रविवार से लापता थी। मृतका का पति सोनू ककेम सहायक कांस्टेबल के पद पर तैनात है।पत्नी अनिता की खोजबीन के लिए सोनू ने अपने ससुराल वालों से भी बात की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

bijapur body found of constable missing wife from two days

इस बीच मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके में अनिता का शव पड़ा मिला। इसके बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर को महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटना स्थल पर खून और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहां भरे पानी में शव आधा डूबा हुआ था। यह भी आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया।

bijapur body found of constable missing wife from two days

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र के बोदली और करियामेटा के बीच नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या का उसका शव मंगलवार सुबह सड़क पर फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि शव दो दिन से लापता (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) सीएएफ जवान का हो सकता है। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

मंगलवार सुबह पुलिस को सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों को मौके पर रवाना किया गया है। शव सीएएफ जवान कांकेर निवासी कर्णेश्वर नेताम का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+