CM भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार सड़क दुर्घटना पर जताया दुःख, मृतकों के परिवारों को 4 लाख देने की घोषणा
CM भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

CM Bhupesh Baghel Balodabazar: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना प्रभावितों को राहत पहुंचाते हुए ट्वीट किया कि इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ।
इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ। https://t.co/031uYT2YnN
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 15, 2023
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 15, 2023
ईश्वर दिवंगतजनों के परिवारों को हिम्मत दे। हम सब दुःख में साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर…
गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुतबिक रायपुर-बलौदा बाजार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 लोग घायल भी हो गए हैं। यह दुर्घटना जिले के पलारी पुलिस थाना इलाके के गोडा पुलिया के पास घटी है. बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications