भिलाईः भाजपा की महिला पार्षद शाहीन अख्तर का निधन, हाल ही में कोरोना से जीती थी जंग
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले की भाजपा की पार्षद शाहीन अख्तर का सेक्टर-9 अस्पताल में निधन हो गया। जिंदगी से जंग हार गईं। आज उनकी मौत हो गई। सेक्टर-9 अस्पताल में कल ही भर्ती कराया गया था। नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर-8 की पार्षद थीं। भिलाई की भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर का आई.एम.आई खुर्सीपार में कोरोना का इलाज हो रहा था। बीते शुक्रवार को ही डिस्चार्ज होकर घर लौटी थी। लेकिन, उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल भी भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल में उनकी कोरोना की जांच दोबारा से की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज निगेटिव आई है। पार्षद शाहीन अख्तर का बेटा मो. आसिफ (आसू) भी संक्रमित था। आसू भी डिस्चार्ज हो चुका है। 2015 का यह चुनाव उन्होंने जीत दर्ज की थी। उनके देहांत के बाद भाजाप के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय समेत भाजपा पार्षदों ने निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार 447 नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के चलते अब तक प्रदेश में कुल 4654 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 418678 लोगों को कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 337156 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications