सीएम भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात,जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा में लगी चौपाल,हुई खेती किसानी पर चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भेंट-मुलाकात के लिए विधानसभा जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहुंचे । बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

Bhupesh Baghel Bhent Mulakat मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भेंट-मुलाकात के लिए विधानसभा जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहुंचे । मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी होने से फसल भी अच्छी हुई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन कटवाकर धान बेचना शुरू करें।

bhupesh baghel janjgir champa

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक, नवागढ़ के शासकीय नवीन महाविद्यालय का नाम लिंगेश्वर महादेव के नाम पर करने, लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णाेद्धार, नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने, शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना को आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण, ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय, ग्राम औराई में सी.सी. रोड, ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाने, ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन करने और नगर पंचायत नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पैरादान के फायदे गिनाते हुए किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील भी की। पैरादान करने से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि फसल कटाई के बाद पैरा न जलाएं। इससे प्रदूषण बढ़ जाता है, जो हम सबके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित का ध्यान रखते हुए दीवाली के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना की राशि का वितरण किया है। इससे किसानों व श्रमिकों के चेहरे पर खुशहाली सहज ही देखने को मिली। बाजार की रौनक बढ़ने से व्यापार भी समृद्ध हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी।

तान्या ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल के आरोपों, ED को लिखे पत्रों पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने दिया जवाब, कांग्रेस बोली घबरा क्यों रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+