Chhattisgarh: दूसरी बार BJP प्रदेश अध्यक्ष बनें किरण सिंह देव, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा

Kiran Singh Deo: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव को निर्वाचित घोषित किया गया है। शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सिंहदेव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, और अन्य नेताओं ने श्री देव का अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी है।

chhattisgarh news jpg

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि किरण सिंह देव जी आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

राष्ट्रीय परिषद के लिए इन 17 सदस्यों का हुआ चयन

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों की घोषणा की जिनमें विष्णु देव साय, अरुण साव, विजय शर्मा, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहिले, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, रूपकुमारी चौधरी, खूबचंद पारख, ननकी राम कंवर और देवेंद्र राजा प्रताप सिंह का नाम शामिल है। ये सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद क्या बोले किरण सिंहदेव?

नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछले कार्यकाल में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं के नेतृत्व को साबित करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का परचम लहराने के लिए समन्वय से काम करने की अपील की।

शानदार रहा है किरण सिंहदेव का सियासी करियर

किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक चुने गए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को हराकर जीत दर्ज की। वे 1998 से भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष (1998-2000), जिला अध्यक्ष (2002-2005), प्रदेश महामंत्री (2005-2009) और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य (2014 तक) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: किरण सिंहदेव फिर बनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आज होगी औपचारिक घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+