छत्तीसगढ़ः एक्सीडेंट को छुपाने के लिए घायल बच्चे को जिंदा जलाया फिर तालाब में फेंका

बेमेतारा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना को छुपाने के लिए मासूम बच्चे की निर्ममता से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान 35 वर्षीय ओमप्रकाश साहू और 48 वर्षीय शिव कुमार साहू के रूप में हुई है। दोनों आरोपित आपस में जीजा-साले हैं।

bemetara police disclosed murder case of minor boy

इसके अलावा पुलिस ने साहू के 17 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में ले रखा है। सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दिव्यांग पटेल ने बताया कि बच्चे का शव 16 नवंबर को बोरिया गांव के एक तालाब से बरामद हुआ था, जिसकी जांच के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया था। पीड़ित पड़ोस के खुरुसबोड गांव का था। वह बीते 9 नवंबर से लापता था। अगले दिन बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने ओमप्रकाश साहू से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पटेल ने बताया कि पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश से जानकारी मिली है कि बीते 9 नवंबर की शाम को ओमप्रकाश ने अपने नाबालिग बेटे को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति दी थी। इस दौरान ट्रैक्टर के चपेट में आने से एलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान ओमप्रकाश और उसका बेटा दोनों ही घबरा गए फिर घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए उसे छुपा दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश ने घटना की जानकारी देकर कबीरधाम जिले के निवासी अपने रिश्तेदार शिव कुमार को बुला लिया और दोनों ने मिलकर बालक को बोरिया ले गए। वहां उन्होंने बालक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर बच्चे के शव को तालाब में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+