भानुप्रतापपुर उपचुनाव की जंग, 14 ने लिया नाम वापस, अब केवल 7 उम्मीदवार मैदान में
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे,
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार सर्वश्री नागेश कुमार माहला, रेवतीरमन गोटा, प्रमेश कुमार टेकाम, देवप्रसाद जुर्री, बलराम तेता, दुर्योधन दर्रो, जीवन राम ठाकुर, लक्ष्मीकांत गावड़े, रोहित कुमार नेताम, गौतम कुंजाम, सेवालाल चिराम, आयनुराम धु्रव, अर्जुन सिंह और महत्तम कुमार दुग्गा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित
निर्वाचन आयोग से जानकारी दी गई कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए सोमवार को नामांकन वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आज निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री को आरी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के श्री शिवलाल पुड़ो को कोट, निर्दलीय अभ्यर्थी अकबर राम कोर्राम को एयरकंडीशनर और दिनेश कुमार कल्लो को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
5 दिसंबर को होगा मतदान
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर बीते शनिवार को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। भानुप्रतापपुर की जनता अपना अगला विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान करेगी और 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications