बलरामपुरः अनियंत्रित ऑटो कुएं में जा गिरा, चाची-भतीजी की मौत, चार लोग घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में चाची-भतीजे की मौत हो गई। वहीं चार लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक बृहस्पत सिंह और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी को कुएं से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक रामचंद्रपुर से सवारी लेकर रामानुज बाजार जा रहा था।

balrampur road accident two died and four injured

ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे। अभी ग्राम पंचायत कालिकापुर के पास पहुंचे थे कि ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कुएं में ऑटो गिरा देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सभी लोग अंदर ही फंसे हुए थे। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

कुआं काफी गहरा होने के साथ ही उसमें पानी भरा हुआ था। ऐसे में लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद पोकलेन मशीन के जरिये ऑटो को बाहर निकाला गया। इसके साथ अन्य चार लोग भी बाहर आए। लेकिन एक महिला और एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। दोनों की पहचान नीलकंठपुर निवासी 40 वर्षीय देवमनी यादव और 14 साल की भतीजी माला यादव के रूप में हुई है। दोनों गहरे पानी में डूब गए थे। इसके बाग पंप मंगवाकर पानी को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव बरामद हुए।

वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर के रावनभाटा बिजली सब स्टेशन में शनिवार की दोपहर एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरे कर्मचारी के हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। घायल युवक को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चश्मदीद कर्मचारियों के मुताबिक सब स्टेशन में शनिवार को मेंटेनेंस का काम किया जाना था। खंभों पर चढ़कर 24 साल का श्रीराम पटेल काम कर रहा था। इतने में अचानक किसी ने लाइन की बिजली सप्लाई को ऑन कर दिया। चंद सेकेंड्स में ही श्रीराम को तेज झटका लगा। जोरदार आवाज के साथ चिंगारी निकली और श्रीराम का शरीर वहीं खंभे पर अकड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+