बलरामपुरः 13 दिन तक 8 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह बात भी सामने आ रही है कि गैंगरेप के 8 आरोपितों में से 6 आरोपित नाबालिग हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बीते 20 नवंबर को अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर नाबालिग बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी थी।
पीड़िता सरगुजा जिले के अंबिकापुर से बरामद की गई । इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि 8 लोगों ने उसके साथ 13 दिन तक गैंगरेप किया। आरोपित पीड़िता को अलग-अलग जगह लेकर जाते थे फिर उसके साथ गलत काम करते थे। पुलिस ने सभी आरोपितों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता को एक युवक ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर अम्बिकापुर ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ कुछ दिनों तक रेप किया, फिर उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। पीड़िता के साथ 8 लोगों ने अलग-अलग दिन बलात्कार किया।












Click it and Unblock the Notifications