CG News: बलौदा बाजार क्षेत्र की गैस एजेंसियों में अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त
बलौदा बाजार। खाद्य विभाग ने गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 61 लाख 56 हजार रुपए से अधिक मूल्य के 2290 नग भरे और खाली गैस सिलेन्डर को जब्त किया है।
कलेक्टर चंदन कुमार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान स्टॉक मिलान में बड़ी गड़बड़ी मिली। साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ग्राहकों से वसूल करने का मामला उजागर हुआ है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने जिले में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 61 लाख 56 हजार 639 रुपए के 2290 नग भरे एवं खाली गैस सिलेंडर को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के विष्णु गैस एजेंसी पलारी, कमलेश रमेश एलपीजी कसडोल, मॉ महामाया एचपी गैस एजेंसी करमदा, राजलक्ष्मी एचपी गैस एजेंसी भाटापारा में की गई है।
इन एजेंसियों से घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम के भरे हुए 1299 नग, खाली 432 नग, घरेलू गैस 5 किग्रा. भरे हुए 40, खाली 95, कार्मिशियल गैस 19 किग्रा के 56 भरे हुए, खाली 183, कार्मिशियल गैस 5 किग्रा. के 119 नग भरे हुए एवं खाली 66 नग जब्त किया गया है। उक्त एजेसिंयों में स्टॉक मिलान में भारी गड़बड़ी पायी गई। इसके साथ ही लगातार कुछ दिनों से तय रीफिलिंग दर से अधिक रीफिलिंग दर में वसूलने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
जांच टीम को इसके अतिरिक्त इन स्थलों में अग्निशमन किट भी उपलब्ध नहीं मिले। कुछ एजेसिंयों में अग्निशमन किट पाया गया तो उसकी वैद्यता समाप्त मिली है। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों एवं स्थलों पर गैस सिलेंडर मिले जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त विस्फोटक अनुमति के शर्तों का खुला उल्लंघन भी पाया गया। जिले के सभी गैस एजेसिंयों को चेतावनी देते हुए स्टॉक संधारण को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं निर्धारित दर पर ही रीफिलिंग करने के निर्देश दिए है।
यह कार्रवाई खाद्य अधिकारी विमल दुबे के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया। कार्रवाई के दौरान बलौदा बाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा, कसडोल एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, सहायक खाद्य अधिकारी सुशील टंडन, खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला, शीतलेश यादव, रामनारायण साहू, लक्ष्मण कश्यप सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस पूरी कार्रवाई पर जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
गड़बड़ी मिली
प्रशासन को तय रीफिलिंग दर से अधिक रीफिलिंग दर में वसूलने की शिकायत मिली थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जांच टीम को इसके अतिरिक्त इन स्थलों में अग्निशमन किट भी उपलब्ध नहीं मिले। कुछ एजेसिंयों में अग्निशमन किट पाया गया तो उसकी वैद्यता समाप्त मिली है। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों एवं स्थलों पर गैस सिलेंडर मिले जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त विस्फोटक अनुमति के शर्तों का खुला उल्लंघन भी पाया गया।
यहां कार्रवाई हुई
जिले के विष्णु गैस एजेंसी पलारी, कमलेश रमेश एलपीजी कसडोल, मॉ महामाया एचपी गैस एजेंसी करमदा, राजलक्ष्मी एचपी गैस एजेंसी भाटापारा में की गई है।
संवाद सूत्र: चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदा बाजार/छत्तीसगढ़
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications