Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, सीएम भूपेश ने जताया शोक

Chhattisgarh News: बालोद जिले के दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर हों जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक भीषण सड़क हादसे में आयरन ओर से भरी ट्रक से कार टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के चीथड़े उड़ गए और शव भी क्षत-विक्षत हो गए हैं।

balod road accident cg

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    उन्नाव: डीजे पर थिरकते ही थम गईं युवक की सांसे,देखिए पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान लोह अयस्क से भरे ट्रक और कार की टक्कर के दौरान एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। सड़क में हादसे के बाद रेलिंग से कार जा टकराई जहां पर हादसा और गंभीर हो गया। इस सड़क हादसे में जान्हवी देवांगन, लिखन देवांगन, भूपेंद्र वैष्णव, हेमचंद देशमुख, नकुल साहू की मृत्यु हो गई है, वहीं परमेश्वर देवांगन घायल बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले CM भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के बजट पर दी जानकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+