Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले CM भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के बजट पर दी जानकारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके राज्य के बजट के अलावा कई विषयो पर चर्चा की।
Bhupesh Baghel Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश की राजधानी दिल्ली दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात हाल में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद कांग्रेस संगठन के आगामी रणनीति के संबंध में है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए प्रावधानों पर भी जानकारी दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने हाल में छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित कांग्रेस अधिवेशन को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है। सूत्रों के मुताबक दोनों नेताओ के बीच हुई मुलाकात करीब 20 मिनट से भी अधिक समय तक चली।
इस मुलाकात पर जानकारी साझा करते हुए सीएम बघेल ने ट्ववीट किया कि आज दिल्ली में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे जी से उनके आवास पर मुलाकात कर राष्ट्रीय महाधिवेशन के आयोजन का अवसर प्रदान करने हेतु आभार जताया। साथ ही छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए की गई पहल की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष जी को दी।
अपनी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन से जुड़े कार्यो और आगामी रणनीति के संबंध में खड़गे ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भीतर संभावित बदलाव को लेकर भी की हुई है।
Recommended Video
बहरहाल यह जानना बभी जरुरी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पहले ह तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में शामिल हुए थे, जहां से वह दिल्ली पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications