रेलवे में खाली सजावटी काम देखने को मिल रहा है, CM भूपेश बघेल ने Balasore Train Accident पर उठाए सवाल

Balasore Bhupesh: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने रेल बजट को बंद कर दिया है? दूसरी बात यह है कि रेलवे में जो बेसिक काम होना चाहिए था,शायद वह नहीं हो रहा है।

bhupesh baghel

Coromandel Train Accident: उड़ीसा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे के संबंध में कहा कि इस घटना में 3 ट्रेन एक साथ टकराई थी, शायद देश के इतिहास में इतना बड़ा ट्रेन हादसा पहले नहीं हुआ था। इस हादसे में 280 से अधिक लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, 900 से अधिक लोग घायल हैं, मैं मृतक के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और जो घायल है उन्हें शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हादसे के संबंध में मेरी उड़ीसा के मुख्यमंत्री से भी बात हुई, मैंने कहा है कि उड़ीसा सरकार को जो भी मदद चाहिए, हम देने के लिए तैयार हैं। उड़ीसा के मुख्यमंत्री अगर जरूरत पड़े, तो सहयोग लेंगे ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने रेल बजट को बंद कर दिया है? दूसरी बात यह है कि रेलवे में जो बेसिक काम होना चाहिए था, शायद वह नहीं हो रहा है। तीसरी बात यह है कि जिस प्रकार से ट्रैन मालगाड़ी से टकराई, यह तो जांच का विषय है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रेलवे में खाली सजावटी काम देखने को मिल रहा है, जो मूलभूत कार्य हैं, वह नहीं हो रहा है।

हो सकता है इसी वजह से दुर्घटना हुई होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा नैतिकता की बात करती है, रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि रेल मंत्री कहते थे, कि हमने ऐसे आधुनिक तकनीकी अपनाई हैं , जिस से 400 मीटर दूर उसी पटरी में ट्रेन आएगी, तो ट्रेन अपने आप रुक जाती है,लेकिन यहां तो उन्ही के प्रदेश में 3 ट्रेन टकरा गई, तब निश्चित रूप से उनकी जिम्मेदारी बनती है।

यह भी पढ़ें CG News: जशपुर में हादसा, खाई में गिरा ऑटो, 4 की मौत,CM भूपेश ने जताया दुःख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+