छत्तीसगढ़ मे एक कथित डायरी बनी हुई है चर्चा का विषय
रायपुर ,14 जनवरी। छत्तीसगढ़ मे शिक्षा विभाग की एक कथित डायरी सियासी गलियारों मे चर्चा का विषय बनी हुई है। इस डायरी के जरिये अज्ञात लोगों की तरफ से शिक्षकों की पोस्टिंग के संबंध मे एक अफसर के हस्ताक्षर ,सील दिखाकर पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए जा रहे है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विपक्ष भूपेश सरकार से सच्चाई उजागर करने ने जांच की मांग रहा है,तो वहीं इस मामले सम्बंधित विभाग के अधिकारी की तरफ से थाने मे अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।वही इस मामले मे शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर जांच कराये जाने की मांग की है।

अज्ञात लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
इस कथित डायरी के मामले मे पदस्थापना के नाम पर पैसों के लेनदेन की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक आशुतोष चावरे के दस्तखत वाले एक शिकायती पत्र मे शिक्षा विभाग मे भ्रष्टाचार फैलने के आरोप लगाए जा रहे हैं । सोशल मीडिया के जरिये भी यह बात प्रचारित की जा रही है कि छत्तीसगढ़ मे शिक्षकों के पदस्थापना मे पैसों की लेनदेन की गई है।
मामला बढ़ता देख आशुतोष चावरे ने नवा रायपुर के राखी पुलिस थाने मे अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चावरे ने कहा कि बीते दो महीने से अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उनके नाम, पदनाम और सील का फर्जी उपयोग करके फर्जी शिकायत पत्र तैयार करके जनप्रतिनिधियों और कई संस्थानों को भेजा जा रहा है।उपसंचालक चावरे के अनुसार जाली तरीके अपनाकर अज्ञात लोगों ने उनकी और विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की है।

ऐसी कई डायरियां अभी सामने आने वाली है:धरमलाल कौशिक
इधर कथित डायरी मामले मे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, पोस्टिंग, गुणवत्ताहीन फर्नीचर और बर्तन की सप्लाई को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं और इसमें भारी भ्रष्टाचार की गुंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। कथित डायरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार छोटे-मोटे भ्रष्टाचारों पर विश्वास नहीं रखती है। ऐसी कई डायरियां अभी सामने आने वाली है । शीघ्र ही इसे सबके माध्यम से सामने लाया जायेगा। कौशिक ने पूरे प्रकरण पर एसआईटी गठन कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

भाजपा बना रही फर्जी दस्तावेज: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कौशिक के बयान को भाजपा की स्तरहीन राजनीति बताया है।शुक्ला ने कहा कि कौशिक के बयान से साफ हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को बदनाम करने के लिये इस प्रकार की फर्जी डायरी तैयार करके प्रोपोगंडा खड़ा किया है। आशुतोष चावरे के स्पष्टीकरण और थाने में शिकायत से यह स्पष्ट हो गया है कि कथित डायरी को षडयंत्र पूर्वक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले तीन साल में कांग्रेस सरकार के उपर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगा पाने वाली मुद्दों के आभाव से जूझ रही है । शुक्ला ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजनैतिक प्रोपोगंडा करने मे लगी है।
यह भी पढ़ें डॉ. रमन की सीएम भूपेश बघेल को चुनौती,5 लाख नौकरियों का दें प्रमाण ,नहीं तो दें इस्तीफा !
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व ACB चीफ जी पी सिंह का बड़ा बयान, मुझपर पूर्व सीएम रमन सिंह को फसाने का था दबाव
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications