CG Congress List: पांचवीं बार टिकट मिलने के बाद डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया, जानिए सिंहदेव ने क्या कहा?

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम का नाम अभी लिस्ट में शामिल नहीं है।

इधर, अंबिकापुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं। हमने 5 वर्ष पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे।

Chhattisgarh

नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे। इस सूची में अंबिकापुर विधानसभा सीट से चौथी बार अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव लड़ेंगे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद साल 2008 में अंबिकापुर विधानसभा सीट का परिसीमन हुआ और अजजा से यह सीट सामान्य हुई। पहली बार 2008 में सिंहदेव पहली बार चुनाव लड़े और भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंहदेव ने कड़ी टक्कर दी थी। मात्र 900 वोटो से टीएस सिंहदेव चुनाव जीते थे।

2013 में सिंहदेव की स्थिति सुधारी और 20 हजार वोटो से जीते और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने। इसके बाद 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव ने बड़ी जीत दर्ज की और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह देव को 40 हजार वोटो से हराया।

वर्तमान में टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम हैं। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं सिंहदेव का पूरे सरगुजा संभाग में प्रभाव है। भारतीय जनता पार्टी अभी अंबिकापुर से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। डिप्टी सीएम सिंहदेव की संगठन में भी अच्छी पकड़ है। सरगुजा में संगठन के सारे पदाधिकारी इनके ही समर्थक हैं। मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रिय होने के कारण टीएस सिंहदेव को चुनाव में संघर्ष कम करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+