अंबिकापुरः बारात में आईं दो लड़कियों को जबरन शराब पिलायी फिर चार युवकों ने किया गैंगरेप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो लड़कियों के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। दोनों पीड़ित लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने के लिए लड़के के पक्ष की तरफ से आई थीं। पुलिस ने आरोपित दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपित फरार हैं, जिनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। युवक दोनों लड़कियों को मैनपाट घुमाने के बहाने ले गए फिर वहां उन्हें जबरन शराब पिलाया और नदी किनारे ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

ambikapur four boys did misdeed with two girls

पुलिस ने दोनों पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 10 जून को बारात आई थी। इसी में शामिल होने के लिए बारात के साथ रायगढ़ जिले से 15-16 साल की दो लड़कियां भी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। वहां दुल्हन का भाई अनिल व उसके तीन दोस्त मुकेश तिग्गा, अखिलाशे और राजेंद्र तिग्गा उसी दिन लड़कियों को मैनपाट घुमाने के लिए ले गए।

इस दौरान तीनों लड़के दोनों लड़कियों को लेकर राजेंद्र के बोलेरो से घुमने निकले थे। पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया है कि लौटते वक्त दोनों लड़कियों को युवकों ने जबरन शराब पिलाया। इसके बाद नदी किनारे गाड़ी रोकी और उनके साथ गैंगरेप किया।

साथ ही आरोपितों ने धमकी दी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। घटना के बाद पीड़िता विवाह स्थल पर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+