Ambikapur Chunav Result: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव चुनाव हारे, केवल 158 वोटों से मिली पराजय
Ambikapur Election Result: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव मात्र 158 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के राजेश अग्रवाल ने हरा दिया हैं। हालांकि सिंहदेव ने चुनाव आयोग के समक्ष रिकाउंटिंग के लिए आवेदन किया हैं।

टीएस सिंहदेव के अलावा भाजपा के राजेश अग्रवाल दूसरे प्रमुख प्रत्याशी हैं। राजेश अग्रवाल इससे पहले कांग्रेस में थे। उन्हें टीएस सिंहदेव का निकटतम माना जाता था। राजेश अग्रवाल बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने राजेश अग्रवाल को टिकट देकर यहां मुकाबला रोचक बना दिया था।अंबिकापुर में इस बार 75.58 %मतदान हुआ था। अंबिकापुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे।
अंबिकापुर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां हमेशा ही सरगुजा के राज परिवार का दबदबा रहा है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भाजपा यहां केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। टीएस सिंहदेव चुनाव इस विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। टीएस सिंहदेव, सरगुजा रियासत के महाराज हैं। वह पहली बार अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद वे अंबिकापुर विधानसभा सीट से निरंतर तीन बार चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications