Dantewada: बदल रहा है "बस्तर", दंतेवाड़ा में प्रशासनिक सुविधाएं हो रही हैं मज़बूत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में विकास की बयार बहने लगी है। माओवादी प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को मज़बूत करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास हेतु विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इन्हीं कार्यों में से प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए विकासखंड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेपाल अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत खुटेपाल वर्ष 2020 से पहले ग्राम पंचायत श्यामगिरी का आश्रित ग्राम था। जिसे बाद में एक नवीन पंचायत बनाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नवनिर्मित ग्राम पंचायत खुटेपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू तौर पर लागू करने एवं ग्रामीणों को शासकीय योजना का लाभ सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रशासनिक भवन की आवश्यकता थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित ग्राम पंचायत खुटेपाल की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए एक नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से प्रदान की गई। अधिकारी एवं तकनीकी सहायक सहित कर्मचारियों की तत्परता एवं प्रयासों से जल्द ही नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। मनरेगा अंतर्गत इस कार्य में 1.16 लाख मजदूरी राशि, 601 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ।
इससे 36 श्रमिक परिवार लाभांवित हुए। नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो जाने से अब ग्राम पंचायत खुटेपाल के निवासियों को अपना प्रशासनिक भवन मिल चुका है अब उन्हें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं सुगमता से प्राप्त हो रही है साथ ही ग्रामवासी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ ले पा रहें है।
यह भी पढ़ें CG News: सीएम भूपेश के प्रयासों की मिली सफलता ,छत्तीसगढ़ को मिली 10 नए खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications