स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के पीछे खड़ा बच्चा चुरा ले गया शगुन के लिफाफे और गिफ्ट, शादी के एलबम ने पकड़वाया चोर

रायगढ़। शादी समारोह में घुसे चोरों ने जहां मौका मिला वहीं हाथ साफ कर लिया। एक चोर तो आशीर्वाद समारोह के दौरान स्टेज तक पहुंच गया, जहां परिजन व रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर शगुन के लिफाफे, गिफ्ट व रुपए देते रहे और उन सबको वो चुरा ले गया। महीनभर तक किसी को चोरों की भनक तक नहीं लगी, मगर शादी के एलबम ने चोर पकड़वा दिए। मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है।

Accused of Theft in Wedding function arrested in Raigarh chhattisgarh

बता दें कि रायगढ़ में 28 नवंबर 2019 को गौरव सलूजा की शादी में रुपए, गहने चोरी हो गए थे। सलूजा परिवार की रिपोर्ट पर रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच शादी की तस्वीरों का एलबम भी तैयार हो गया था।

एलबम देखने पर सलूजा परिवार को स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के पीछे एक अपरिचित किशोर खड़ा नजर आया। फिर ड्रोन से ली गई तस्वीर में भी कई जगह दिखाई दिया। सलूजा परिवार ने यह जानकारी रायगढ़ पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शहर के एक नाबालिग से पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा।

फिर सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया। पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा, जिनके पास दो सोने के टॉप और नौ हजार रुपए बरामद ​हुए। शेष रुपए और चोरी के आभूषण नहीं मिले। नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आठ आठ हजार रुपए आपस में बांट लिए थे, जिन्हें खर्च भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+