छत्तीसगढ़ के कोरिया में खदान में जमीन धंसने से 4 की मौत, CM भूपेश ने जताया शोक
Koriya CM Bhupesh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

Koriya Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जमीन धंसने से 4 लोगो की मौत हो गई हैं। यह मामला कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक के बंजारीडांड़ इलाके का हैं, जहां छुई खोदने के लिए जमीन की खुदाई करने के दौरान अचानक जमीन धंसने से जनहानि हुई है। हादसे में जान गंवाने वालो में तीन महिला और एक पुरुष हैं।
बहरहाल मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचावकार्य आरम्भ कर दिया गया हैं। हादसा किन परिस्थियों मे हुआ इसके कारण पता लगाए जा रहे हैं। हादसे में मरने वाले मीरा बाई गढ़तर, मानमती गढ़तर, पूजा पोटेडाँड़ और रामसुन्दरराम देवानी बांध शामिल हैं, जो सभी एक ही गांव के रहवासी थे।
घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी संदेश में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छुही मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसमें मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना स्थल में रेस्क्यू कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ली विभागों की समीक्षा बैठक












Click it and Unblock the Notifications