आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या छत्तीसगढ़ में पलटेगा पासा? सर्वे में आए हैरान कर देने वाले नतीजे

ABP Cvoter Opinion Polls: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने बड़ा कमाल किया है। उसने यहां पर प्रचंड जीत हासिल करके पहली बार किसी आदिवासी नेता को राज्य का सीएम बनाया है।

ABP Cvoter Opinion Polls

विधानसभा चुनावों से पहले हुए कई एग्जिट पोल में यहां पर कांग्रेस की वापसी बताई जा रही थी लेकिन जनता को वोटों ने सभी अटकलों और पोल को गलत साबित कर दिया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किया बड़ा कमाल

BJP ने 90 सीटों वाले राज्य में 54 सीटों पर विजय पताका फहराई तो वहीं कांग्रेस को मात्र 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

बीजेपी है डबल जोश में, लोकसभा चुनाव में जीतने का किया दावा

इस चुनावी नतीजे ने बीजेपी को फिर से जोश में भर दिया है और उसने दावा किया है कि 'लोकसभा चुनाव में भी यही हाल देखने को मिलेगा, जनता भगवा को चुनेगी और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।'

भाजपा को अपने ऊपर काफी घमंड हो गया: कांग्रेस

लेकिन कांग्रेस ने इससे उलट दावा किया है। उसका कहना है कि 'हर चुनाव अलग होता है, लोकसभा चुनाव के परिणाम असेंबली इलेक्शन के नतीजों से ठीक उलट होंगे, भाजपा को अपने ऊपर काफी घमंड हो गया है इसलिए जनता उसका घमंड तोड़ेगी।'

'होगा तो वही जो जनता चाहेगी'

फिलहाल किसके दावे अब सही निकलेंगे या फिर गलत साबित होंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि होगा तो वही जो जनता चाहेगी।

छत्तीसगढ़ में किसी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

इसलिए उसके मन को टटोलने के लिए एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया था कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो छत्तीसगढ़ में किसी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?'

'छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9-11 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

बीजेपी को 55 फिसदी वोट: सर्वे

वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 55 फिसदी और कांग्रेस को 37 फिसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि आठ फीसदी वोट अन्य को जा रहा है।

जनता बीजेपी के साथ-सर्वे

सर्वे के मुताबिक विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता फिलहाल बीजेपी के ही साथ दिख रही है तो वहीं सर्वे के नतीजे कांग्रेस को अपने बारे में सोचने को मजबूर करते हैं।

ये है सीवोटर सर्वे का रिजल्ट

  • कुल सीटें 11
  • बीजेपी 9-11 सीटें
  • कांग्रेस 0-2 सीटें

क्या थी साल 2019 लोकचुनाव में राज्य की स्थिति

  • कुल सीटें 11
  • बीजेपी 9 सीटें
  • कांग्रेस 2 सीटें

सर्वे के हिसाब तो यहां फिलहाल स्थिति साल 2019 वाली ही दिख रही है। आपको बता दें कि एबीपी के सी वोटर ने ये सर्वे दिसंबर 2023 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद किया है। ये सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+