Video: मछली चोरी के आरोप में दर्दनाक सजा, 8 युवकों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा

रायपुर, जून 22: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला के त्रिकुंडा थाना इलाके के चेरा गांव का है, जहां तालाब से मछली चोरी करने के आरोप में कम से कम 8 लोगों को एक पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया। जिन लोगों को यह बुरी तरह से यातनाएं दी गई वो पीड़ित पंडो जनजातीय समूह के बताए जा रहे हैं। हालांकि पूरी वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

Balrampur

बलरामपुर में विशेष संरक्षित पंडों जनजाति की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को पेड़ से बांधकर उनके डंडों से बुरी तरह से पीटा जा रहा है। इस घटना को गांव के दबंग लोगों की तरफ से अंजाम दिया गया है। साथ ही उन पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


वहीं इस घटना पर एक्शन लेते हुए बलरामपुर एडिशनल एसपी अतिरिक्त एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोगों को पेड़ से सटाकर मारपीट की जा रही थी। पता चला कि यह त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चेरा का मामला है। सभी आरोपियों के खिलाफ अत्याचार अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने पहले आदिवासी युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो भी बनाया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्रकार आलोक पुतल ने भी इसका एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+