'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे,' Sushmita Sen संग रिलेशनशिप पर विक्रम भट्ट का सबसे हैरान करने वाला खुलासा
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने चर्चित रिलेशनशिप को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है।
विक्रम भट्ट ने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब वे बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों के साथ काम कर रहे थे, लेकिन खुद अंदर से पूरी तरह कंगाल (Broke) थे। आइए जानतें हैं विक्रम भट्ट ने अपनी कंगाली के दिनों को याद करते हुए सुष्मिता सेन को लेकर क्या बड़े खुलासे किए हैं...

मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन जेब खाली थी
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और उस दौरान झेली गई आर्थिक तंगी की यादें ताजा कीं। विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन साल 1996 में आई थ्रिलर फिल्म 'दस्तक' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। यह सुष्मिता की डेब्यू फिल्म थी और विक्रम इसमें महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे।
'मैंने एक फकीर की तरह जिंदगी जी है'
विक्रम ने बताया, 'मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। मैं पूरी तरह कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास एक म्यूजिक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। मैंने बिल्कुल एक फकीर की तरह जिंदगी जी है।'
सुष्मिता खुद उठाती थीं खर्च
विक्रम भट्ट का यह बयान बिजनेसमैन ललित मोदी के उस पुराने बयान की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन का बचाव किया था। जब सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते की खबरें आई थीं, तब एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' (पैसों के पीछे भागने वाली) कहकर ट्रोल किया गया था। तब ललित मोदी ने कहा था कि सुष्मिता कभी पैसों के पीछे नहीं भागतीं, बल्कि जब भी वे दोनों बाहर जाते थे तो ज्यादातर खर्च सुष्मिता खुद अपनी जेब से उठाती थीं। विक्रम भट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुष्मिता के साथ उनका अनुभव भी बिल्कुल वैसा ही था, क्योंकि वे खुद उस समय आर्थिक रूप से बेहद कमजोर थे।
सुष्मिता के बाद अमीषा पटेल को किया डेट
सुष्मिता सेन से रिश्ता टूटने के बाद विक्रम भट्ट की जिंदगी में एक्ट्रेस अमीषा पटेल की एंट्री हुई थी। फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' (2002) में साथ काम करने के बाद दोनों साल 2002 से 2007 तक करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। अपनी सफलताओं और असफलताओं पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि भले ही उनके रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक पाए, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा याद रखा।
कानूनी पचड़े में फंसे थे विक्रम और उनकी पत्नी
विक्रम भट्ट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ महीने पहले ही वे और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी (आर्ट क्यूरेटर) एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में थे। एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों के बाद पिछले साल दिसंबर में इस कपल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस साल जनवरी में राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को जमानत की राहत दी थी।















Click it and Unblock the Notifications