Chhattisgarh: कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी स्ट्राइक, 29 नक्सली एनकाउंटर में ढेर

Kanker Naxals Encounter: 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली के मारे जाने की जानकारी मिल रही है।

कांकेर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा मुंहतोड़ जवाब दिया है। नक्सलियों से हुई इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल जवानों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं इस मुठभड़े में 25 लाख का इनामी लीडर भी मारा गया है।

Kanker Naxals encounter

ऑटोमैटिक हथियार बरामद

वहीं मुठभेड़ के बाद जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी मौके पर पहुंचा गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों के पास से एक AK-47 सहित बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।

तीन सुरक्षाकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि जंगलों से 18 शवों को बरामद किया जा चुका है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए कहा कि कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक कुल तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। एनकाउंटर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में हुआ।

हालांकि इससे पहले कांकेर पुलिस ने बताया था कि पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में कम से कम 8 नक्सली मारे गए हैं। लेकिन अब ताजा आंकड़ों के अनुसार 29 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिल रही है।

नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सली कमांडर शंकर राव के इस मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका है। पुलिस जल्द ही इस मामले पर एक बयान जारी करेगी। शंकर राव 25 लाख का ईनामी था।

बता दें कि छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हुई, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+