Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हुए दो एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 22 नक्सली, एक जवान भी शहीद
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और कांकेर जिलों में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबल के जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मुठभड़ में बीजापुर डीआरजी के एक के जवान शहीद होने की खबर भी सामने आ रही है।
22 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि बीजापुर पुलिस ने की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में नक्सलियों से सुबह 7 बजे के करीब मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए है। बीजापुर-दंतेवाड़ा के अलावा कांकेड़ जिले में भी मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 22 नक्सली मारे गए है। वहीं, नक्सलियों का साथ मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। साथ ही, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शुरू हुआ था ऑपेशन
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। इस नीति के तहत आज सुबह से बीजापुर और कांकेड़ जिले में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। इस ऑपरेशन में 22 नक्सली मारे गए है और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है।
अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ
छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे जवानों ने 'नक्सल मुक्त भारत अभियान' की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों द्वारा दो अलग-अलग अभियानों में 22 नक्सलियों को मार गिराया गया।
मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्मम रुख के साथ आगे बढ़ रही है और जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त हो जाएगा। वहीं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अभी तक 18 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं, और हमारे एक डीआरजी जवान राजू भी शहीद हुए हैं। पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है, भगवान उन्हें शक्ति दे।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ में हुए कब-कब हुए बड़े एनकाउंटर, अब तक इतने नक्सलियों की गई जान, कितनों ने छोड़े हथियार












Click it and Unblock the Notifications