छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 14 कोरोना मरीजों की मौत, सरकार ने दफ्तरों ,एयरपोर्ट को किया अनलॉक
रायपुर , 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी दफ्तरों से रोटेशनल सिस्टम को खत्म करते हुए सभी दफ्तरों में शत-प्रतिशत उपस्थिति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा में हवाई अड्डों पर बाहर से आने वाले यात्रियों पर RT-PCR टेस्ट अनिवार्यता भी खत्म कर दी है, इस बीच सोमवार को पूरे प्रदेश में 1292 पॉजिटिव प्रकरण मिले और 14 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें भूपेश बघेल सरकार ने की धान की बम्पर खरीदी,तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
एयरपोर्ट पर भी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने के नियम खत्म
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे पहुंचते ही राज्य के सरकारी दफ्तरों को अनलॉक करते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने का आदेश जारी किया है, वहीं रायपुर एयरपोर्ट पर भी 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने के नियम खत्म करने दिया गया है।सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय और सभी विभाग प्रमुख कार्यालयों का संचालन आज से सभी श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति रहने कहा गया था। सोमवार को ही मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध के निर्देश जारी कर दिए गए थे। गौरतलब है कि पहले मंत्रालय के दफ्तरों और विभाग प्रमुखों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आई भावुक कर देने वाली खबर, 109 साल बाद हुआ शहीद लागुड़ का अंतिम संस्कार
GAD की तरफ से छत्तीसगढ़ शासन के सभी एडिशनल मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और सभी डिपार्टमेंट हेड को जारी निर्देश में कहा गया है कि दफ्तरों का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जायेगा। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए, आम जनता तय निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अभी भी यथावत है, जैसे मास्क पहनकर रखना ,सोशल डिसेंसिंग , हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना।
मंगलवार को भी हुई 10 की मौत
सरकार को भले ही लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का अब काबू में है,लेकिन संक्रमण की दर कम होने के बावजूद मौत के आंकड़े डरावने हैं। मंगलवार को प्रदेश में भी 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई ,वहीं कुल 1,300 नए मामले सामने आये , जिसमें राजधानी रायपुर में सबसे अधिक 212 मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को रायपुर और धमतरी जिले सबसे अधिक केस मिले हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 11,426 एक्टिव मरीज हैं। अब तक के आंकड़ों की बात करें ,तो राज्य में कोरोना से 13,961 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बोली तुम्हें सिर्फ चार महीने से जानती हूं












Click it and Unblock the Notifications