छत्‍तीसगढ़ में कर्मचारियों से भरी बस का हुए एक्‍सीडेंट में 12 लोगों की हुई मौत, सीएम साय ने जताया दुख

छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस का एक्‍सीडेंट हो गया जिसमें 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

cm Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया "कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। उन्‍होंने बताया इस दुर्घटना में घायल हुए 10 लोगों को एम्‍स अस्‍पताल में भर्तीा करवाया गया। यहां पर बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।

इस घटना में घायल हुए कर्मचारियों का हाल चाल लेने मुख्‍यमंत्री साय अस्‍पताल भी पहुंचे यहां पर उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए बताया मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।

मुख्‍यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट भी लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना के घायलों का हाल जानने के लिए एम्‍स पहुंंचे। उपमख्‍यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के किनारे वहां गड्ढे हैं। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+