छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के 1 साल पूरे, आज रायपुर में मनाया जायेगा 'जनादेश परब', शामिल होंगे जे पी नड्डा
Chhattisgarh Janadesh Parab: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। राज्य सरकार आज 13 दिसंबर को जनादेश परब मनाया रही है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा, जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में मनाया जाएगा जनादेश परब
विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर जनादेश परब मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, और शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास के निवास जाएंगे। अंत में, शाम 7.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में इन नेताओं की होगी उपस्थिति
जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड
गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में अपनी सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने इस एक साल को 'सुशासन का साल' बताया और कहा कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों, गरीबों और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए धान की रिकॉर्ड खरीदी की और 3716 करोड़ रुपए का बोनस दिया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को लाभ मिला और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है।
नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार
सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने का भी उल्लेख किया, जिससे शिक्षा को रोजगारपरक बनाया गया। उन्होंने पीएससी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की बात कही, जिसके परिणामस्वरूप युवाओं का विश्वास वापस लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की गई है और मोदी सरकार की ज्यादातर गारंटियों को एक साल के भीतर पूरा किया गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications