MP: देवर ने भाभी के सीने व पैर में दाग दी गोलियां, मामूली बात हुआ यह मर्डर

Chhatarpur, Madhya pradesh, Murder, छतरपुर, मध्यप्रदेश , हत्या

Chhatarpur News, छतरपुर। मध्यप्रदेश के अलीपुरा थानांतर्गत ग्राम देवता में देवर और देवरानी के साथ मिलकर भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी देवर और देवरानी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

woman murdered in Chhatarpur Madhya pradesh

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे देवता गांव का रहने वाला देवीदीन राजपूत अपने खेत पर पानी लगाने गया था। उसकी पत्नी सरोज राजपूत अपने बच्चों के साथ घर पर ही थी। जहाँ पुश्तैनी (मकान) को लेकर अपने देवर से विवाद हो गया। हालांकि यह विवाद कई वर्षों से चल रहा था। विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी देवर जय सिंह राजपूत ने 12 बोर की बंदूक से भाभी के पैर एवं सीने में गोली दाग दी।

इसके बाद वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तो आरोपी देवरानी ने भी उस पर हमला कर दिया। ये खौफनाक मंजर देख आस-पास चीख-पुकार होने लगी तो उसका पति दौड़ कर मौके पर आया तब तक सरोज दम तोड़ चुकी थी और आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर अलीपुरा थाना प्रभारी राजेश सिंह बघेल एवं नौगांव एसडीओपी लालदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी जयसिंह राजपूत एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मृतका के पति की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कुछ समय पहले ही आया था गांव

आरोपी जयसिंह व देवीदीन के परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी के डर से देवीदीन अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल रबड़ी टोला में ही रहा करता था। कुछ दिन पूर्व ही परिवार समेत आकर गांव देवता में रहने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+