पत्नी से दुखी युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले वीडियो बनाकर कुछ ऐसा कहा कि जानकर हिल जाएंगे आप

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी, सास, साले और एक पुलिसकर्मी से प्रताड़ित होकर युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने मरने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने अपना पूरा दर्द बयां कर खुद के द्वारा उठाए जा रहे कदम के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है।

suicide by making a video chhatarpur news

मृतक ने वीडियो में कहा कि मरने के बाद उसके परिवार को परेशान ना किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 28 साल नरेंद्र सैनी पुत्र अशोक सैनी के तौर पर हुई है। वीडियो के अनुसार युवक नरेंद्र सैनी ने प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दी है। पीड़िता परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों के जानकारी अनुसार नरेंद्र की पत्नी ने कोर्ट में केस लगाया है। साथ ही पुलिस लगातार पैसे की डिमांड कर रही थी। जिसके कारण नरेंद्र मानसिक तनाव में था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक शादी कार्यक्रम में फूल डेकोरेशन का काम करता था। पत्नी, ससुराल वालों और पुलिस पर प्रताड़ना का इल्जाम लगाकर युवक ने सल्फास खाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले पर एसपी अगम जैन ने बताया कि कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+