Sanjay Dutt ने किए बागेश्वर धाम के दर्शन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ की मन की बात

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां आम से लेकर खास तक हर कोई यहां पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजन करता नजर आ रहा है। इस बीच फिल्म अभिनेता संजय दत्त छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान की पूजन और दर्शन करने के साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की है।

बागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने दर्शन और पूजन करने के साथ ही धाम की परिक्रमा की है। साथ ही अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम पहुंचकर खुशी व्यक्त की है। संजय दत्त से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

Chhatarpur

बागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने अपना अनुभव साझा किया है। साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार से भेंट भी की है। इस दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बागेश्वर धाम में नजर आ रही थी। बागेश्वर धाम में इससे पहले भी लगातार फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री के पहुंचने का सिलसिला जारी था। साथ ही कई सियासत और खेल जगत से जुड़े दिग्गज भी बागेश्वर धाम सरकार के पास पहुंच चुके हैं। वहीं अब फिल्म अभिनेता संजय दत्त बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि, बागेश्वर धाम में बताया हुआ समय उनके जीवन का सबसे सर्वोत्तम समय है। मैं फिर से बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है। यहां पर बालाजी की कृपा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ख्याति अबदेश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच चुकी है। यही कारण है कि, देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग बागेश्वर धाम पहुंचते हैं, और भगवान के दर्शन और पूजन करते हैं। बागेश्वर धाम में लगातार श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचती है। यही कारण है कि, बागेश्वर धाम में लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आते हैं।

ये भी पढ़े- 'ये बहुत बड़ी चाल है...' प्रेमानंद महाराज के लिए क्या बोल गए प्रदीप मिश्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+