Salman Khan मर्डर केस में अब नातीराजा, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस
Salman khan chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के ड्राइवर की हत्या का बवाल थम नही रहा है। कुछ दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी सहित कई लोगो पर हत्या के आरोप के चलते मामला दर्ज हुआ था।
छतरपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। पुलिस पर पक्षपात करने के भी आरोप लगे। दिग्विजय ने थाने के सामने डेरा जमाया और धरने का ऐलान कर दिया था। रात को धरना स्थल पर ही दिग्विजय सो गए।
अगले दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे और कलेक्टर समेत पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की। जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा समेत कई समर्थकों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज हुआ।

इस FIR को हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि मंगलवार को अब आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज हो गया हैं। इसमें भी नाती राजा को आरोपी बनाया गया हैं। साथ दिग्विजय सिंह और कई कांग्रेसी नेताओं पर भी केस दर्ज किया गया हैं।
एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि अपर कलेक्टर के प्रतिवेदन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा सहित अन्य 60 लोगो पर आचार सहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications