'अहमद को रीना की चिट्ठी,' NCRT की बुक में छपा देख तमतमाए हुए तुरंत थाने पहुंचे बच्ची के पिता

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अभिभावक ने एनसीईआरटी की किताब पर आपत्ति जताई है। उन्होंने किताब पर लव जिहाद का आरोप लगा दिया है। एक बच्ची के पिता का कहना है कि रीना का अहमद को लेटर लिखा जाना कोई साज़िश हो सकती है। उन्होंने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

डॉक्टर राघव पाठक की बेटी एनसीईआरटी बोर्ड के हिंदी मीडियम की कक्षा तीन की स्टूडेंट है। क्लास 3 के पर्यावरण विषय का अध्याय 17 हेडिंग है। 'चिट्ठी आई है'। इसमें रीना नाम की लड़की अपने दोस्त अहमद को छुट्टियों में अगरतला आने का निमंत्रण देती है।

Chhatarpur news printed in class three NCRT book

इसे लेकर वो अपने दोस्त को एक लेटर लिखती है। लेटर के अंत में लिखती है, 'तुम्हारी रीना' अब इसी बात से डॉक्टर राघव पाठक को दिक़्क़त है। उन्होंने इसे लेकर लव जिहाद का आरोप लगाया है।

डॉक्टर राघव पाठक ने खजुराहो एसडीओपी को लिखित शिकायत आवेदन दिया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है। मेरी बेटी की पर्यावरण की किताब के 17वें अध्याय में 'चिट्ठी आई है' हेडिंग वाला अध्याय। इसमें रीना अपने दोस्त अहमद को पत्र लिखती है। जबकि आजकल लव जिहाद का मुद्दा चल रहा है। इससे हमारे मासूम बच्चों के मन में क्या असर पैदा हो सकता है?

मुझे तो इस बात की भी आशंका है कि कहीं ये सिलेबस किसी सोची-समझी साज़िश के तहत तो नहीं शामिल किया गया, जहां एक हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त को पत्र लिख रही है। दीप्ति, रीना को पत्र लिख सकती है। रीना राम को लेटर लिख सकती है। लेकिन मुझे रीना के अहमद को पत्र लिखे जाने पर आपत्ति है। इसीलिए मैं यहां आवेदन देने आया हूं। इसकी जांच होनी चाहिए।

पूरे मामले में खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बताया कि आवेदक राघव पाठक का एक आवेदन मिला है। इसमें उन्होंने एनसीईआरटी के कुछ कंटेंट से आपत्ति जताई है। पुलिस अफ़सरों ने उन्हें समझाया है कि इसमें राज्य सरकार या स्थानीय निकाय कुछ नहीं कर सकते। सलिल शर्मा बोले, 'मैंने उन्हें समझाया है कि राज्य सरकार या स्थानीय निकायों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वो इसे सही फोरम में जाकर प्रस्तुत करें,' इसके बाद आवेदक को सीनियर अधिकारियों के पास भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+