पैरों से कुचल रहे समोसे का आलू! वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना जिले के मशहूर दुकान पर छापा
Panna News: पन्ना जिले के अजयगढ़ में 'चटोरी चटकार दुकान' में कर्मचारी द्वारा पैर से आलू धोने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी महकमे भी हरकत में आ गए हैं।
Panna News: समोसा खाने का सौक रखने वाले जरा इस बात पर भी ध्यान दे की पन्ना जिले के अजयगढ़ की जिस फेमस चटोरी चटकारा दुकान में लाइन लगाकर टोकन लेकर शौक से मजे ले ले कर समोसा खा रहे हैं।
वह समोसा इस फेमस दुकान में कितने स्वच्छ तरीके से बनाया जा रहा है। इसका अंदाजा इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। इस फेमस दुकान में समोसे में युज होने वाले आलू को दुकान के कर्मचारी पैरो से कुचल रहे हैं।

आम जनता इस बात से अनजान बे हिचक शौक के साथ समोसे खा रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दुकान में किसी व्यक्ति के द्वारा पैरो से आलू कुचले जाने का वीडियो मोबाइल के कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद पन्ना जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने अजयगढ़ के मशहूर चटोरी चटकार से आज समोसे के नमूने एकत्रित किये। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने पैरों से आलू दुलते हुए दिखायी दे रहा है।
पन्ना खाद विभाग के खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, अपने पैरों से आलू दुलते हुए दिखायी दे रहे एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने अजयगढ़ के चटोरी चटकार दुकान का दौरा किया और वहां से खाद्य नमूने एकत्रित किये।
अधिकारी ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और एक या दो दिन में इसके परिणाम आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications