ओरछा: बुंदेलखंड की अयोध्या में मनाया दीपोत्सव, श्री रामराजा लोक का सीएम करेंगे भूमिपूजन

CM करेंगे रामराजा लोक निर्माण का भूमिपूजन, दीपोत्सव मनाया

Orchha: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के साथ-साथ बुंदेलखंड में भगवान राम की राजधानी ओरछा अब भव्यता लिए दिखेगी। यहां करीब सवा सौ करोड़ की लागत से श्री रामराजा लोक का निर्माण किया जाएगा। मंदिर समिति, जिला प्रशासन और ओरछा वासियों ने भूमिपूजन से ठीक पहले यहां दीपोत्सव मनाया। 4 सितंबर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामराजा लोक निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

Orchha: प्रतिकात्मक फोटो

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा को भगवान श्रीराम की राजधानी के रूप में पहचाना जाता है। ओरछा को श्री रामराजा सरकार के धाम के रूप में बुंदेलखंड की अयोध्या कहा जाता है। शिवराज सरकार ने ओरछा में श्री रामराजा लोक निर्माण की घोषणा की थी। करीब 150 करोड़ से ओरछा मंदिर को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को ओरछा आएंगे। वे यहां रामराजा लोक निर्माण का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

श्री रामराजा सरकार के आंगन में दीपोत्सव मनाया
भगवान श्रीराम के लोक निर्माण के प्रारंभ होने के ठीक एक दिन पहले मंदिर समिति, श्रृद्धालुओं और जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया। ​निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने लोगों के साथ यहां दीपोत्सव मनाया। उन्होंने दीप जलाकर खुशी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+