Orchha: बेतवा नदी के उफान में फंसे यूपी के पर्यटक, SDRF ने रात में रेस्क्यू कर बचाया

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा में बेतवा नदी के अंदर टापू पर जाकर मस्ती करना यूपी हमीरपुर के पांच पर्यटकों को भारी पड़ गया और जान पर बन आई। ओरछा से ऊपरी इलाके में यूपी में बारिश और माताटीला डैम से पानी छोड़ने के बाद एकदम से नदी का जलस्तर बढ़ गया और पर्यटक नदी के बीच टापू पर फंस गए थे।

ओरछा में बेतवा नदी के उफान में फंसे यूपी के पर्यटक, रात में रेस्क्यू कर बचाया

ओरछा पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश हमीरपुर से पांच लोग श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा आए हुए थे। ये पर्यटक बेतवा नदी में नहाने चले गए थे। रात करीब 10 बजे के बीच बेतवा का जलस्तर अचानक से बढ़ गया और पांचों लोग जिनमें प्रिंस पिता रामसिंह राजपूत निवासी बौखर, महेश पिता कृष्ण कुमार राजपूत निवासी गौहानी, अखिल कुमार पिता शिबराम राजपूत निवासी सिकरौदा, राम कुमार पिता गोपाल राजपूत निवासी गौहानी और हर प्रसाद पिता रामलाल अहिरवार निवासी जिला हमीरपुर सितलामाता मंदिर के पीछे की ओर बने टापू पर फंस गए। इनमें तीन लोग एक टापू पर थे और दो लोग एक अलग छोटे टापू पर फंसे थे।

पुलिस को सूचना के बाद एसडीआरएफ ने रात में चलाया रेस्क्यू
पर्यटकों के बेतवा नदी के बीच में फंसे होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई थी। ओरछा थाने का पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बचाने के प्रयास शुरू किए गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

माताटीला डैम से बेतवा में छोड़ा जाता है पानी
एसडीआरएफ टीम के अनुसार नदी का प्रवाह तेज होने के कारण रेस्क्यू में भी समस्याएं आई। उन्होंने बताया कि रात में इसिलिए रेस्क्यू करना पड़ा क्योंकि सुबह तक का समय नहीं था। रात में यदि नदी में दो से 4 फीट और पानी बढ़ता तो पर्यटकों को बचना मुश्किल हो जाता। बता दें कि यूपी के ललितपुर इलाके में बेतवा नदी पर माताटीला डैम बना है। इस डैम के फुल होने के बाद यहां से पानी नदी में छोड़ा जाता है। इसी कारण ओरछा में पानी एकदम से बढ़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+