Chhatarpur: स्कूल से निकल गए तो स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन, अतिथि शिक्षकों ने लगाया आरोप
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं के विपरीत अतिथि शिक्षकों को बिना किसी लिखित आदेश के बीच सत्र से ही शासकीय संस्थाओं से निकाला जा रहा है। जिसे लेकर अतिथि शिक्षक खासे परेशान है।
पूर्व में भी अतिथि शिक्षकों के द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन लगातार अतिथि शिक्षकों को शासकीय शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरित होकर आने की वजह से निकाला जा रहा है।

इसे लेकर अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामावतार कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम अतिथि शिक्षकों ने लवकुश नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा के चरणों में ज्ञापन सोपा है।
ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की गई है कि जो अतिथि शिक्षकों के पक्ष में चुनाव के पूर्व भोपाल में आयोजित महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा घोषणाएं की गई थी। उन सभी को पूरा किया जाए।
वही अतिथि शिक्षकों ने बताया कि महापंचायत में अतिथि शिक्षकों के पक्ष में हुई घोषणाओं में से केवल एक मानदेय बढ़ाने की घोषणा पूरी की गई है, और उस पर भी विगत तीन माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है।
वहीं छतरपुर जिले के लगभग एक हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों को बिना किसी लिखित आदेश के संस्थाओं में मौखिक आदेश कर निकाला जा रहा है। जिसकी वजह से अतिथि शिक्षकों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है और बीच सत्र में निकल जाने पर वह बेरोजगार हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications