शादी के बाद GirlFriend से मिलने गया प्रेमी, फिर Love Story का हुआ खौफनाक The End

Chhatarpur News, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश हुआ है। मामला प्रेम-प्रसंग का निकला है। हरपालपुर पुलिस ने युवक की हत्या को आरोपियों को गिरफ़्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद भी मृतक युवक आरोपियों की बहन का पीछा छोड़ने तैयार नहीं था। प्रेमिका की शादी के बाद भी वह उसे फ़ोन कर परेशान करता था। जिससे सभी परेशान थे और अपनी लड़की का प्रेमी से पीछा छुड़वाने के लिए परिवार के लोगों ने साज़िस रच डाली और गला घोंटकर नाले की रेत में दफन कर दिया।

8 अप्रैल को ग्रामीणों से सूचना मिली थी

8 अप्रैल को ग्रामीणों से सूचना मिली थी

टी.आई. रामबाबू चौधरी ने बतलाया कि 8 अप्रैल को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मबैईया गांव के बफरा नाला में अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। जिसकी शिनाख्त मोहित राजपूत पिता रामसिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी के रूप में हुई है। जहां रगौली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अंधे हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी।

मामले की छानबीन के दौरान थाना पुलिस को जानकारी लगी कि मृतक मोहित राजपूत का मबैईया गांव की एक युवती से तकरीबन एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के साथ मृतक के प्रेम संबंधों की जानकारी लड़की के परिजनों को लगने पर मोहित राजपूत को कई बार समझाया था। लेकिन प्यार में डूबे युवक को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था और वो लड़की का पीछा छोड़ने तैयार नहीं था। लड़की के परिवार के लोगों को ये बात बहुत नागवार गुजरी।

फ़ोन कर मिलने का दबाव का प्रयास करता रहा

फ़ोन कर मिलने का दबाव का प्रयास करता रहा

लड़की की शादी के महीनों गुजर जाने के बाद भी मोहित द्वारा लड़की को फ़ोन कर मिलने का दबाव का प्रयास करता रहा। 3 अप्रैल को लड़की की ममिया ससुराल में मिलने चला गया। इस बात की जानकारी लड़की के पति को लगी जो कि उसने लड़की के घरवालों को बता दी। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार के लोगों ने 5-6 अप्रेल की दरमियानी रात योजना बनाई और दूसरे दिन मोहित राजपूत को बहलाफुसला कर हरपालपुर स्टेशन से बाईक से मबैईया ले जाकर देर शाम बफरा नाला में गलाघोंट कर हत्या कर दी और लाश को नाला की रेत में दबाकर फरार हो गये।

एक आरोपी मुकुन्दी अहिरवार अब भी फरार है

एक आरोपी मुकुन्दी अहिरवार अब भी फरार है

हत्याकांड के बाद थाना पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश में जुट गई थी और साईबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन मिलने पर महेश, गंगा,मोहन अहिरवार को गिरफ़्तार कर कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर आरोपियों द्वारा हत्या करने की पूरी कहानी पुलिस सामने उगलकर रख दी। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई मोटर साईकिल, मोबाईल, मृतक का सामान बरामद किया है। घटना का एक आरोपी मुकुन्दी अहिरवार अब भी फरार है जिसकी तालश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+