MP में स्काई डाइविंग का मजा लेना है तो यहां आएं, 10 हजार फीट के ऊंचाई से कराई जाएगी जंप
Khajuraho Sky diving: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है।
स्वर्ण जंयती अवसर को यादगार एवं एतिहासिक बनाने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा खजुराहो में दुनिया के सबसे रोमांचक खेल स्काई डाईविंग फेस्टिवल 20 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

देशभर के रोमांचप्रमी इस दौरान 10 हजार फीट की ऊंचाई से खजुराहो में पुरातात्विक उत्कृष्टता के प्रतिक धरोहरों को निहार सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में स्काई डाईविंग फेस्टिवल 2024 के तृतीय संस्करण का संचालन सफलतापूर्वक किया 08 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।
महाकाल की नगरी में अब तक 45 से ज्यादा रोमांच प्रेमियों ने स्काई डाईविंग का आनंद लिया है। साथ ही 75 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसमें नई दिल्ली, नागपुर, जलगांव, नोएडा, पनवेल, हैदराबाद, नाशिक सहित भोपाल, इंदौर, मंदसौर, उज्जैन इत्यादि स्थानों से रोमांच प्रेमियों द्वारा स्काई डाईविंग का आनंद लिया गया है।
प्रदेश में एहवेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष स्काई डाइविंग फेस्टिवल सहित अन्य रोमांचकारी गतिविधियां आयोजित की जाती है।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि खजुराहो नृत्य महोत्सव के दौरान खजुराहो में देश-विदेश से पहुंचने वाले मेहमानों को नया अनुभव देने के लिये यह प्रयास किया जा रहा है।
स्काई डाइविंग करने का समय प्रातः 08 से सायं 04 बजे तक है। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है।
आधुनिक और बेहद सुरक्षित होगी राईड
स्काई डाईविंग का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ऐ) DGCA एवं यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यू.एस.पी.ए.) USPA द्वारा प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया" द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications