'बालाजी सरकार को समर्पित कर रहा शरीर', बागेश्वर धाम में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Bageshwar Baba News: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में 37 साल के एक शख्स की लाश पेड़ से लटकती हुई मिलीहै। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने कुछ ऐसा लिखा है कि सुनकर आप चौंक जाएंगे।

मृतक युवक का नाम राम प्रसाद लोधी है। वह मध्य प्रदेश के के कटनी जिले का रहने वाला था। मृतक रविवार की रात से अपने घर से लापता था और परिजनों ने कैमूर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

bageshwar dham youth hanged

मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने अपने पारिवारिक कलह का जिक्र करते हुए लिखा है, 'मैं अपने जीवन को बालाजी को समर्पित करना चाहता हूं।

मृतक राम प्रसाद के बेटे ने बताया की उसके पिता पहले एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने वह काम छोड़ दिया था और अब वह घर में ही एक किराने की दुकान खोले हैं। पिता जी काफी गुस्से वाले थे। वह बात-बात पर गुस्सा हुआ करते थे। घर से निकलते समय भी वह झगड़ा करके ही निकले थे। अपना मोबाइल और उपयोग करने वाली सभी जरूरत की चीजें घर पर ही छोड़ गए थे।

पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे उनका कोई पता नही लग रहा था। आज सुबह बागेश्वर धाम से पुलिस का फोन आया और उन्होंने मामले की जानकारी दी है।

मृतक राम प्रसाद लोधी के बेटे बबलू लोधी ने के मुताबिक पुलिस को पिता जी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। रामप्रसाद लोधी के पास एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने तमाम पारिवारिक चीजों का जिक्र करते हुए यह लिखा है कि अब वह अपने जीवन को बालाजी को समर्पित करना चाहता है।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

सुसाइड नोट को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बागेश्वर धाम की चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने पंचनामा बनाते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक राम प्रसाद लोधी की लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+