Hit And Run Law: हड़ताल कर सड़कों पर उतरे ऑटो ड्राइवर, खजुराहो में पैदल भटकते रहे विदेशी पर्यटक
Hit And Run Law: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में इसकी वजह से विदेशी पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें खजुराहो एयरपोर्ट से खजुराहो तक पैदल ही जाना पड़ा।
केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में बस और ऑटो ड्राइवर सड़क पर उतर गए है। छतरपुर जिले के विभिन्न जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया है। ड्राइवरों ने कई जगहों पर वाहन खड़े कर सड़क को जाम कर दिया। आवागमन बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। ड्राइवर और कालिंजर ने उग्र आंदोलन कर सरकार के विरोध में नरेबाजी की।

हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में खजुराहो में भी ऑटो टैक्सी के पहिये थम जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। विदेशी पर्यटक स्पाइस जेट फ्लाइट से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे थे। पर्यटक एयरपोर्ट से खजुराहो तक सात किलोमीटर की दूरी है। ऑटो नहीं चलने से देशी-विदेशी पर्यटकों को पैदल ही चलना पड़ा।
खजुराहो वर्ल्ड यूनेस्को साइट देखने पहुंचे जापान से आये विदेशी पर्यटक ने जानकारी दी की वह जापान से खजुराहो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आए हुए हैं। खजुराहो एयरपोर्ट से टैक्सी के माध्यम से खजुराहो जाना चाहता थे। पर पता नहीं टैक्सी क्यों नहीं मिल रही है।
वहीं इटली से आये विदेशी पर्यटक ने कहा कि हम सिचुएशन को समझ सकते है। पर हम पर्यटक हैं और इंडिया को प्यार करते हैं। पर यहाँ एक बड़ी समस्या हो रही है। ऑटो टैक्सी रिक्शा नहीं मिल रहे हैं।
वहीं फ्रांस से आई विदेशी पर्यटक ने बताया कि खजुराहो एयरपोर्ट पर आज कार नहीं मिलने से वह पैदल खजुराहो जा रही हैं। पर मेरे लिए ठीक है पर दूसरे पर्यटकों के लिए प्रॉब्लम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications