फेसबुक, प्यार और बॉर्डर… सचिन और ब्रियट एन सेलमा की कहानी, क्या कहलाता है सरहद पार का ये रिश्ता?

Sachin Singh-Peru Briet N Selma Love Story: अमेरिका की लड़की और एक हिन्दुस्तानी लड़का, जो ऑनलाइन फेसबुक में चैट करते-करते एक-दूसरे को दिल दे बैठे, प्यार हुआ, इजहार हुआ और फिर लड़की अपना मुल्क छोड़कर, दो देशों को पार कर अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई है।

दरअसल मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो निवासी एक युवक से दोस्ती फेसबुक पर लैटिन अमेरिकी देश पेरु की रहने वाली लड़की से हो गई, बातचीत शुरू हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला, अब बात शादी तक आ पहुंची है।

Sachin Singh Peru Briet Ann Selma Love Story

पेरू की लड़की ब्रियट एन सेलमा सात समंदर पार कर भारत आई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी करने की स्वीकृति लेने छतरपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई है। उनके साथ उनका वकील भी था। दोनों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर शादी करने के लिए आवेदन दिया है।

अब दोनों परमिशन लेकर शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं। जिसके लिए दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में वकील के माध्यम से आवेदन किया है। विदेशी लड़की ने बताया कि वह पिछले 25 दिन से खजुराहो में घूम रही है। विवाह पंजीयन के बाद पेरू में यह प्रेमी जोड़ा रहेगा।

आवेदन स्वीकार होने के बाद दोनों शादी करेंगे। सचिन का कहना है कि वह पेरू में रहेगा, लेकिन भारत भी आता जाता रहेगा। ब्रियट एन सेलमा का कहना है कि उन्हें भारत कल्चर बहुत पसंद है। इसलिए वह सचिन से शादी करना चाहती है। सचिन के परिवार वाले भी उसे पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+