होमगार्ड को औकात में बोलने वाले डॉ पर एक्शन, 'कलेक्टर-वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा' की कही थी बात
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर होमगार्ड से जुड़ी घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला को हटा दिया है। होमगार्ड से 'कलेक्टर-वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा' वाले बयान को लेकर डॉक्टर के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के निर्देश पर सीएमएचओ डॉक्टर लखन तिवारी ने अभद्र व्यवहार करने वाले डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला को जिला अस्पताल से हटा दिया।

डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला विवाहित वायरल वीडियो में एक होमगार्ड सैनिक से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नही गुस्से में डॉक्टर कलेक्टर महोदय के लिए भी उल्टा-सीधा बोल रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक सड़क एक्सीडेंट में घायल हुए नीलेश दीक्षित नाम के एक अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां उसका सीटी स्कैन और एक्स-रे होना था।
घायल नीलेश जुझारनगर थाना में पदस्थ होमगार्ड का जान पहचान का था। जिसके चलते वहां पहले से मौजूद होमगार्ड ने डॉक्टर अरुणेन्द्र शुक्ला से उसकी सिफारिश कर दी थी। इससे डॉक्टर शुक्ला आग बबूला हो गए और होमगार्ड सहित घायल नीलेश के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
कलेक्टर से डरता नहीं हूं, पुलिसकर्मी और घायल शख्स से अभद्र व्यवहार करते छतरपुर डॉक्टर का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/0DeTfJLsmR
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) February 15, 2024
अभद्रता करने के दौरान डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला ने कहा कि ये कलेक्टर-वलेक्टर की धमकी दोगे नचवा दूंगा। कलेक्टर-वलेक्टर से डरता नहीं हूं। पहली बात तो सुनो, अस्पताल में गुटका खाकर आना नहीं। तुम लोग डंडा करते हो। दो-दो हजार रुपए लेकर तुम लोग बिकते हो न, मेरे सामने फालतू की बात मत करना। इसके बाद डॉक्टर हाथों में लिए सिटी स्कैन की फाइल को गुस्से में फेंक दिया और होमगार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। जाते-जाते कहा कि यहां अपनी औकात में आया करो। भूल गए हो तुम लोग अपनी औकात।
वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सीएमएचओ डॉक्टर लखन तिवारी से मामले की जानकारी ली और जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमएचओ ने अभद्र व्यवहार करने वाले डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला को जिला अस्पताल से हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications