'मोदी के प्रोडक्ट हैं धीरेंद्र शास्त्री...', कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर बागेश्वर बाबा का करारा पलटवार

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के पद यात्रा शुरू होते ही बवाल मच गया है। पदयात्रा लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सवाल उठाया था। अब धीरेंद्र शास्त्री ने वनइंडिया हिंदी में उनके सवालों का करारा जवाब दिया है।

लाखों लोगों की भीड़ जुटाकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने हलचल पैदा कर दी। बीते दिनों इस पर कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया से जब सवाल पूछा गया , तो वह गुस्सा गए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मोदी का प्रोडक्ट बता दिया था। बरैया, मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक हैं।

MLA Phool Singh Baraiya Dhirendra Shastri

दरअसल, पत्रकारों ने भोपाल में फूल सिंह बरैया से बागेश्वर बाबा की धार्मिक यात्रा पर सवाल किया तो वे भड़क गए। बरैया ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस मजबूत होना चाहते हैं। इसके लिए वे खुद को होने वाले लाभ के लिए धार्मिक आयोजन करते हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है।

हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान वनइंडिया हिंदी के सवालों का जवाब देते हुए बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें राजनीति करनी होती तो हम अखाड़े में कूदकर करते। हम मोदी के नहीं हिंदुत्व के प्रोडक्ट हैं, बजरंगबली के प्रॉडक्ट हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर मजबूतंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि हमारी छत कमजोर है, लेकिन दिल मजबूत है। उन्होंने कहा कि अपनी बहू-बेटियों को बचाना है तो सड़कों पर आना ही होगा। कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुओं पीछे मत रह जाना, एक हो जाना।'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा का शनिवार को तीसरा दिन था। पेप्टिक टाउन से हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। रात 7 बजे पदयात्रा नौगांव पहुंची।

कोठी चौराहे पर जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे तभी महिलाएं घरों की छत पर निकल आई। इसी दौरान एक छत का छज्जा टूट जाने से 8 महिलाएं नीचे गिरकर घायल हो गई। 5 महिलाओं को नौगांव असपताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन महिलाओं को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

बता दें कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम से 21 नवंबर को सनातन हिंदू पदयात्रा की शुरुआत की है। यात्रा 9 दिन में रामराजा मंदिर ओरछा तक करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। इसके कुल 8 पड़ाव होंगे। यात्रा रविवार को नौगांव से देवरीबंधा(22 किमी) के लिए रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+