जन्मदिन के मौके पर भक्तों ने बड़ा दी धीरेंद्र शास्त्री की टेंशन, अपील के बावजूद बागेश्वर धाम में दिखा ये नजारा

Baba Bageshwar Dham Birthday: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 4 जुलाई से 28 साल के हो गए हैं। छतरपुर के गढ़ा में स्थित बागेश्वर तीर्थ क्षेत्र में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म उत्सव मनाने की तैयारी है।

लेकिन, जन्मदिन से पहले ही लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया है, जबकि उन्होंने धाम से जुड़े भक्तों से हाथ जोड़कर अपील की थी कि व्यवस्थाएं नहीं होने की वजह से लोग बागेश्वर धाम न आएं।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Birthday

बागेश्वर धाम सरकार के अकाउंट पर बर्थडे से एक दिन पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। साथ ही लिखा गया कि कोई मानने को तैयार नहीं है। बारिश हो रही है‌ पूज्य सरकार ने अपील कर ली। बागेश्वर जनसेवा समिति ने अनुरोध कर लिया, लेकिन बागेश्वर धाम के "पगलों" को कौन समझाएगा। करीब 4-5 लाख लोग आज भी धाम पर एकत्रित हुए हैं।

पूज्य सरकार ने पूर्व में ही घोषणा की थी कि मैं 3-4 जुलाई को दरबार नहीं लगाउंगा, लेकिन सिर्फ उनकी एक झलक पाने सभी भक्त एकत्रित हो गए हैं।अद्भुत है आपकी माया सरकार।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपील का बागेश्वर धाम के भक्तों पर कोई असर नहीं हुआ है। एक जुलाई से ही यहां पर भारी भीड़ पहुंच रही है, जो व्यवस्थाएं धाम पर की गई थीं, वे धारी की धरी रह गईं. क्योंकि यहां पर तीन गुनी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। 2 जुलाई को भीड़ को देखकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर लोगों से कहा था कि वह अपने घरों पर ही बालाजी की आराधना करें और घर पर पौधरोपण करें।

तीन जुलाई को सुबह से ही बागेश्वर धाम में लाखों की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। हर व्यक्ति पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शनों करने के लिए उतावला हो रहा था। जैसे ही वह धर्मशाला की खिड़की से लोगों को नमस्कार करने पहुंचे तो लोग हाथ जोड़कर ''जय बागेश्वर जय बागेश्वर'' का जयकारा लगाने लगे। बारिश में भीगते हुए लोग दर्शनों के लिए खड़े रहे।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Birthday

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने देश को दहला दया है। भगदड़ मचने की वजह से 116 से ज्यादा लोग कुचलकर मार गए। बाबा बागेश्वर को भी लगातार बढ़ रही भीड़ की चिंता सता रही है, जिसके चलते उन्होंने भक्तों से धाम पर नहीं आने को सीधा मना कर दिया। लेकिन, उनकी अपील का कोई असर दिखाई नहीं दिया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्‍म कहां हुआ?
जन्‍मदिन-4 जुलाई 1996
गांव-गढ़ा, छतरपुर मध्‍य प्रदेश
पिता-रामकृपाल महाराज
दादा-पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल)
माता-सरोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+