मदद करें साहब… बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहता हूं, शराबियों से सुरक्षा के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। गांव में शराबियों की वजह से एक पिता पुलिस के पास अपनी बेटी की शादी में सुरक्षा की मांग करने पहुंचा है।

जिसके लिए पिता ने एसपी ऑफिस में एक शिकायती आवेदन देते हुए पुलिस की मांग की है। दरअसल, छतरपुर शहर से सटे गांव गठेवरा में रहने वाले भगवान दास अहिरवार के बेटी की शादी 6 मार्च को होनी है।

Wedding Alcoholics Security Police Chhatarpur

भगवान दास की शिकायत है की गांव में शराबी बहुत ज्यादा हैं, और अवैध शराब की बिक्री भी होती है। जिस वजह से गांव में आने वाली बरातों को काफी परेशानी होती है। गांव की कई बेटियों की तो शादी भी टूट गई।

दुल्हन की मां हल्की भाई अपनी बेटी शांति को लेकर चिंतित है। गांव में शराबियों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। हल्की बाई के मुताबिक इससे पहले उसकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। तब शराबियों ने गांव में बहुत हंगामा किया था।

मामले में छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 'पीड़ित पिता आवेदन देने के लिए आया था। उसने पुलिस से मदद मांगी है। छतरपुर पुलिस पीड़ित पिता के साथ है।

उसे हरसंभव सुरक्षा दी जाएगी। जिससे उसकी बेटी की शादी में कोई समस्या उत्पन्न ना हो। भगवान दास ने पुलिस को आवेदन के अलावा शादी का कार्ड भी दिया है और उन्हें शादी में आने का निमंत्रण भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+