Chhatarpur News: अंधेरे में बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई करने को बच्चे मजबूर, एक माह से बिजली गुल
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश में इन दिनों कक्षा 10 और 12 की बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे जी जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन छतरपुर जिले के उमरया गांव में बिजली गुल होने से बच्चे टॉर्च के उजाले में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
राजनगर तहसील के उमरया गांव में एक महीने से बिजली नहीं आने की वजह से बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राजनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरया में एक महीने से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों ने शनिवार को खजुराहो कार्यपालन अभियंता और एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई हैं और ज्ञापन देते हुए इस समस्या के समाधान हेतु मांग की है।
Recommended Video
उमरया गांव के हीरालाल पटेल ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया की लाइट न होने के कारण जहां उनकी फसले सूख रही हैं तो वहीं बोर्ड की परीक्षाएं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जिसके चलते गांव के ग्रामीण बहुत ज्यादा परेशान है।
वहीं रवि पटेल ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि बिजली विभाग के द्वारा गांव के जले हुए ट्रांसफार्मर को लंबे समय से नहीं बदल गया। कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई इसके बावजूद गांव के ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी सुधारे नहीं जाते।
बिजली के बिलों को लेकर के भी ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव के 80 व 90% बिल जमा है।इसके बावजूद भी अधिकारीयों के द्वारा लापरवाही की जाती है। समस्याएं पैदा की जा रही हैं। जिसके चलते न सिर्फ उनकी फसले खराब हो रही हैं बल्कि दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

कुछ ग्रामीणों ने तो पैसे देकर ट्रांसफार्मर देने की बात कही और कहा कि कई बार जब दलाली के पैसे दिए जाते हैं तभी ट्रांसफार्मर उनके गांव में रखे गए पैसे ना देने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा गया। ग्रामीणों ने कहा अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे।
कार्यपालन अभियंता संजय कुमार ने वन इंडिया हिंदी को बताया उमरया ग्राम में छह ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। जिनमें से कुछ खराब हो गए। एक दूसरे में शिफ्टिंग ग्रामीणों के द्वारा बगैर बताये कर ली जाती है। जिसके चलते यह समस्याएं पैदा हो रही हैं। घरेलू लाइट के ट्रांसफार्मर पर पानी के पंप इत्यादि भी चलाए जा रहे हैं। जिसके चलते ट्रांसफार्मर जल्दी-जल जाते हैं। वहीं उन्होंने बिल की समस्या को लेकर के भी कहा कि बिल जमा ना होने से भी यह समस्याएं पैदा हो रही है फिर भी वह समाधान हेतु प्रयास कर रहे हैं।
राजनगर एसडीएम प्रखर सिंह वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की समस्या को उन्होंने संज्ञान में लिया है। इस मामले को लेकर वह बिजली विभाग को अवगत करा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान होगा।












Click it and Unblock the Notifications