Chhatarpur: सरकारी स्कूल में घुसकर शिक्षक पर बदमाशों का हमला, छात्राओं को भी लात-घूंसे मारे
छतरपुर के राजनगर तहसील के गंज स्थित सरकारी स्कूल में कुछ बदमाशों ने हथियार लेकर शिक्षक पर हमला कर दिया। छात्राओं को भी बुरी तरह पीटा। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल परिसर में घुसते हुए बदमाश नजर

Madhya Pradesh में छतरपुर में एक सरकारी स्कूल में बड़ी घटना सामने आई है। राजनगर तहसील के गंज स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं के साथ गुंडों ने मारपीट की है। गुंडे स्कूल में डंडे, तलवार, तमंचा लेकर घुसे थे। हमले के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों, छात्राओं ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शिक्षकों व छात्राओं की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर उनके घर दबिश दी है। हालांकि शाम तक पुलिस को इनको गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल सकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के गंज कस्बे के सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब सात बदमाश लाठी, डंडे, तलवार और कट्टा के साथ पहुंचे थे। इन बदमाशों ने कंप्यूटर क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक अनिरुद्ध शुक्ला से गेट बंद कर मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने कक्षा में पढ़ रही छात्राओं से मारपीट कर दी। कई छात्राओं का गला दबाने की कोशिश की गई। छात्राओं को लात भी मारने की शिकातय की गई है। घटना से स्कूल में चीख-पुकार मच गई। दूसरी कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक मदद के लिए पहुंचे तो गुंडे उन्हें हथियार दिखाकर धमकाते हुए भाग गए। गुंडों के हमले में घायल शिक्षक और छात्राओं इलाज के लिए अस्पताल तक जाना पड़ा है।
शिक्षक की बाइक मरम्मत की दुकान का विवाद बताया जा रहा
स्कूल में घुसकर सात हथियार बदमाशों द्वारा शिक्षक और छात्रााओं से मारपीट करने की घटना के पीछे बताया जा रहा है कि इसमें बाइक मरम्मत की दुकान पर विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल घायल शिक्षक जिन पर हमला किया गया उनकी गंज में बाइक मरम्मत की दुकान है। यहां बाइक सुधरवाने और मरम्मत के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
Recommended Video

शिक्षक का सिर फूटा, हाथ भी टूट गया
स्कूल की कक्षा में घुसकर शिक्षक अनिरुद्ध शुक्ला पर हुए हमले की घटना में बदमाशों ने उनके सिर और हाथ-पैर में डंडों से हमला किया था। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई तो हाथ भी फ्रेक्च्र हो गया है। शहरी में अन्य जगह भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक शुक्ला द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि कक्षा में आकर बिना बात किए सीधे मारपीट शुरू कर दी। क्लास के गेट बंद कर छात्राओं पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बच्चियों का गला दबाने का प्रयास भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications