Chhatarpur election result 2023: बुंदेलखंड में भी ‘कमल की बहार’, BJP ने मारा जीत का पंजा

Chhatarpur election result 2023: सूबे में लोधी बाहुल्य इलाके छतरपुर जिले की 6 सीटों पर भी चुनाव परिणाम बेहद दिलचस्प रहे। बसपा-सपा और आप की एंट्री से लगाए जा रहे सारे कयास धराशाही हो गए।

बीजेपी का इस जिले में भी जादू चला और आधा दर्जन सीटों में से 5 सीटों पर जीत का परचम लहराया। कांग्रेस को सिर्फ मलहरा में ही जीत नसीब हुई। जिले की व महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी कामाख्या प्रताप सिंह विजयी रहे, उन्हें 76 हजार 969 मत प्राप्त हुये, वे 26 हजार 617 मतो से अपने प्रतिद्वंदी से विजयी हुए।

Chhatarpur-Election-Result-2023-final-Update

अगर बात करे चंदला विधानसभा क्षेत्र की तो वहा से भी बीजेपी प्रत्याशी दिलीप अहिरवार विजयी घोषित हुए, उन्हें 69 हजार 668 मत प्राप्त हुये, वे 15 हजार 491 मत से विजयी रहेे और निकटतम प्रतिद्वंदी एवम् कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रसाद अनुरागी को 54 हजार 177 मत प्राप्त हुये।

विधानसभा क्षेत्र राजनगर-50 से बीजेपी प्रत्याशी अरविन्द पटैरिया विजयी रहे, उन्हें 69 हजार 698 मत प्राप्त हुये, वे 5 हजार 867 मत से विजयी रहे और निकटतम प्रतिद्वंदी एवम् कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह (नाती राजा) को 63 हजार 831 मत प्राप्त हुये।

विधानसभा क्षेत्र छतरपुर-51 से बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव विजयी रहीं, उन्हें 77 हजार 687 मत प्राप्त हुये, वे 6 हजार 967 मत से विजयी रहीं और निकटतम प्रतिद्वंदी एवम् कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) को 70 हजार 720 मत प्राप्त हुये।

विधानसभा क्षेत्र बिजावर-52 बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला विजयी रहे, उन्हें 88 हजार 223 मत प्राप्त हुये, वे 32 हजार 462 मत से विजयी रहे और निकटतम प्रतिद्वंदी एवम् कांग्रेस प्रत्याशी चरन सिंह यादव उन्हें 55 हजार 761 मत प्राप्त हुये।

विधानसभा क्षेत्र मलहरा-53 रामसिया भारती इंडियन नेशनल कांग्रेस विजयी रहीं, उन्हे 89 हजार 53 मत प्राप्त हुये, वे 21 हजार 532 मत से विजयी रहीं और निकटतम प्रतिद्वंदी प्रद्युम्न सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी उन्हें 67 हजार 521 मत प्राप्त हुये।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना छतरपुर के जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर., निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, रिटर्निग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी और राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में छः विधानसभा क्षेत्र की मतगणना छः हॉल में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वही मतगणना में विजयी उम्मीदवारों को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिला निर्वाचन की उपस्थिति में निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+