Chhatarpur: अस्पताल में प्रसूता वार्ड के टॉयलेट से महिला कैदी फरार, भागते हुए सीसीटीवी में कैद
पुलिस पर हमला करने की एक आरोपी महिला कैदी छतरपुर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड की खिड़की से फरार हो गई। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो महिला पुलिसकर्मी ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह अंदर नहीं थी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से एक महिला कैदी फरार हो गई। वह टॉयलेट का बहाना बनाकर गई थी और खिड़की के रास्ते से वह फरार हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला उसमें भागते हुए नजर आ रही है। महिला चैकअप के लिए अस्पताल लाई गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले रितु जाटव नाम की महिला ने एक प्रकरण में पुलिस पर हमला कर दिया था, उसे कोर्ट ने जेल भेजा था। महिला को बीते रोज महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल की प्रसव यूनिट में चैकअप के लिए लाया गया था। महिला की चौकसी के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात थी। इधर रितु जाटव टॉयलेट गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो महिला पुलिसकर्मी ने आवाज दी, कोई रिप्लाई नहीं आया तो कुछ शक हुआ और बाद में दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर रितु नहीं थी। वह खिड़की के रास्ते से फरार हो गई थी।
Recommended Video

जिला महिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती थी
जानकारी अनुसार रितु जाटव को जेल में स्वास्थ्य समस्या हो रही थी। उसे जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह पुलिस को चमका देकर बाथरूम की खिड़की से कूदकर भाग गई है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों सिविल लाइन पुलिस पर हमला करने के मामले में जेल में बंद है। सूचना के बाद जेल और पुलिस बल जिला अस्पतला पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रितु अस्पताल परिसर में भागते हुए नजर आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications